Saturday, November 6, 2010

मौके को कैच करने का हुनर जरुरी - रागिनी


तेलगु फिल्म और टीवी तारिका रागिनी ने आन्ध्र दिवस समारोह में एक नवम्बर को यहाँ कहा है कि फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल लोगों का मनोरंजन करती हैं। महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण में टीवी सीरियल और शो मील का पत्थर साबित हो रही है।

कॉमेडी शो और सीरियल लोगों को जीने कि राह दिखा रही है। १५० तेलगु फिल्मों और ४५० टीवी सीरियल में काम कर चुकी रागिनी ने बातचीत में बताया कि तलेंट के आगे भाषा, जाति और प्रदेश कभी रुकावट नहीं बनती। तलेंट के लिए हर छेत्र में काफी संभावनाएं हैं, बार मौके को कैच करने का हुनर चाहिए।

हैदराबाद से जमशेदपुर आंध्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने आयीं रागिनी ने युवा पीढ़ी से अपनी संस्कृति कि रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया है। उन्हें जमशेदपुर का जुबिली पार्क कभी पसंद आया। वों दुबारा टाटा आना चाहती हैं।

No comments:

Post a Comment