
जमशेदपुर में शिक्षा के सर्वांगीण विकासमें अग्रणी भूमिका निभाने वाले हाजी अब्दुल हकीम
3 फरवरी २०११ को धतकीडीह कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक कर दिए गए। उनका २ फरवरी २०११ को यहाँ ८९ साल कि उम्र में इन्तेकाल हो गया था। उनके जनाज़े में हजारों लोग शामिल हुए। हाजी अब्दुल हकीम ने अलकबीर पोलिटेक्निक कॉलेज के साथ मुस्लिम फंड, कबीर कॉलेज, कबिरिया उर्दू स्कूल, कबीर मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की थी। मुस्लिम लायेब्ररी की बुनियाद रखने में भी उनका ख़ास योगदान था.
